google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोह पुलिस ने 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ अपाची बाइक को किया जप्त

समाज जागरण गौतम कुमार अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर

औरंगाबाद (बिहार) 15मार्च 2023 :- गोह थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विषेश अभियान के तहत मंगलवार की दोपहर गुप्त सूचना पर सुन्दरपुर मोड़ के पास से टीवीएस कंपनी की उजला रंग की अपाची बाइक बीआर 02 एक्स 3159 के पीछे प्लास्टिक की बोरा में बांधकर रखा शराब को जब्त कर थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि सुन्दरपुर मोड़ के पास से टीवीएस बाइक पर लदा झारखंड निर्मित 375 एमएल के 40 बोतल इंपीरियल ब्लू एवं 375 एमएल के मैकडेब्लस के 24 बोतल के साथ कुल 64 बोतल अंग्रेजी शराब एवं एक बाइक को जप्त किया गया है। एएसआई कृष्ण कुमार के बयान पर कांड संख्या 91/23 दर्ज किया गया है। जिसमें डिहुरी गांव निवासी शराब तस्कर सुधीर कुमार एवं बाइक मालिक को आरोपित किया गया है। अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं पीने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)