दैनिक समाज जागरण जिला ब्युरो चिफ गौतम ठाकुर जामताड़ा झारखंड
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य कृष्णा राम के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 के हांसी पहाड़ी क्षेत्र अंतर्गत डालडा फैक्ट्री मोड़ में कॉन्ग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन से संबंधित लोगों की परेशानियों को देखते हुए पेंशन का फॉर्म भरा जाएगा और साथ ही पेंशन संबंधित परेशानियों का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। अतः सभी पेंशन से वंचित लोगों से मिहिजाम कांग्रेस कमेटी के द्वारा अपील किया जा रहा है कि सुबह 10:00 से लेकर 1:00 बजे तक अपनी समस्याओं को लेकर उक्त स्थान पर पहुंचे तथा इस कार्यक्रम को सफल बनावे। इसके साथ ही क्रमवार प्रत्येक वार्ड में इस कार्यक्रम को कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रतिदिन चलाया जाएगा जिसकी सूचना कार्यक्रम के एक दिन पहले वार्डो में दे दी जाएगी। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों के रूप में दानिश रहमान, अरुण दास, राहुल शर्मा, काजल राय चौधरी, अभिषेक राम के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



