google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत भी चढ़ी

कॉमेक्स पर दिसंबर 2022 में डिलीवरी वाले सोने में 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 1,711.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार हो

सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों (Gold and Silver Futures Price) में मंगलवार को तेजी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:24 बजे दिसंबर 2022 में डिलीवरी वाले सोने में 110 रुपये यानी 0.22 फीसदी के उछाल के साथ 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट (Gold Rate) 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा था. इसी तरह फरवरी 2023 में डिलीवरी वाले सोने में 48 रुपये यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 51,413 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. इससे पहले सोमवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट (Gold Price) 51,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था.

चांदी की वायदा कीमत

वायदा बाजार में चांदी की कीमत में मंगलवार को उछाल देखने को मिल रहा था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर 2022 में डिलीवरी वाले सोने में 557 रुपये यानी 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 61,468 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. मार्च 2023 में डिलीवरी वाली चांदी में 621 रुपये यानी एक फीसदी की तेजी के साथ 62,673 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर प कारोबार हो रहा था. इससे पिछले सत्र में मार्च, 2023 में डिलीवरी वाली चांदी का रेट 62,052 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी.

वैश्विक बाजार में सोने का भाव (Gold Price in Global Market)
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कॉमेक्स पर दिसंबर 2022 में डिलीवरी वाले सोने में 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 1,711.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार हो रहा था. स्पॉट मार्केट में सोने में 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 1703.12 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी.

चांदी की वैश्विक बाजार में कीमत (Silver Price in Global Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कॉमेक्स पर दिसंबर 2022 में डिलीवरी वाली चांदी में 1.78 फीसदी के उछाल के साथ 20.96 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इसी तरह वायदा बाजार में चांदी की कीमत 1.17 फीसदी के उछाल के साथ 20.95 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)