SSC CGL Exam के माध्यम से अलग अलग सरकारी विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी.
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के पास सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक शानदार अवसर है जो केंद्र सरकार के अलग अलग विभागों में शामिल होना चाहते हैं. करीब बीस हजार खाली पदों की घोषणा की है. ये पद ग्रेजुएट के लिए हैं जो कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2022 के माध्यम से भरे जाएंगी. इसलिए, ऐसे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में होने वाली गड़बड़ियों से बचने के लिए जल्द से जल्द एसएससी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन करें. एसएससी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 08 अक्टूबर 2022 है.
इस साल आयोग केवल टियर 1 और टियर 2 के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा. टियर 3 और टियर 4 को अब टियर 2 में मिला दिया गया है. टियर 2 में तीन पेपर होंगे जिनमें सभी पद के लिए पेपर जरूरी है. SSC CGL टियर 2 पेपर 1 में तीन नए मॉड्यूल शामिल हैं. उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 2 के तहत नए परीक्षा पैटर्न को जरूर चेक कर लें.
एसएससी सीजीएल एग्जाम के माध्यम से अलग अलग सरकारी विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए. साथ ही आयु 18 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए.
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



