google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Gold Silver Price today: 61 हजार के पार सोने के वायदा भाव, चांदी भी 71 हजार से ऊपर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 29 रुपये की तेजी के साथ 61,651 रुपये के भाव पर खुला।

सोने चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। इस तेजी के साथ चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव 61,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

महंगा हुआ सोना

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 29 रुपये की तेजी के साथ 61,651 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 38 रुपये की तेजी के साथ 61,660 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,689 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,651 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की तेजी के साथ 71,276 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 254 रुपये की तेजी के साथ 71,375 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,397 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,240 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव चमके

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,0016.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,0014.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,016.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.98 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लो

जिंग प्राइस 22.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 23.04 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)