सीधी।मध्य प्रदेश के प्रथम चरण के चुनाव में लोकसभा क्षेत्र सीधी में अभी तक तीनों राष्ट्रीय दलों के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी नामांकन दाखिल किया है और इसी चरण में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सीधी लोकसभा क्षेत्र से अजय प्रताप सिंह ने 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल किया है। ढोल- नगाड़ा के साथ प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को माला पहनकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट सीधी पहुंचकर नामंकन दाखिल करवाया । नामांकन रैली के पूर्व सभा का आयोजन भी किया गया जहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पूर्व में व्यवहारी विधानसभा के प्रत्याशी तेज प्रताप के अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने अपने विचार रखें। सभा में सीधी ,सिंगरौली एवं शहडोल शहडोल जिला कमेटीयो के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



