संघ की ओर से मुख्यमंत्री को दिये गये डायरी में जगापट्टी में हो रहे विकास कार्यों का फोटो लगने से लोगों में खुशी
समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी ।।
जोक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के हितों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कई महत्वपूर्ण संकेत दिए। काशी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को उनके लिए सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रही है।
काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र के नेतृत्व में बुधवार को बनारस पहुंचे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिले प्रतिनिधिमंडल ने बीते 9 साल में बदलती काशी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काशी के विकास कार्यो की सराहना की। कहा कि “बदलता बनारस” पूरे देश में अब विकास का मॉडल बन चुका है।
संघ अध्यक्ष ने नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए आवास की कमी, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत और पेंशन के मुद्दे सम्बंधित बात रखी । इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि गोरखपुर की तर्ज पर वाराणसी सहित अन्य जिलों में भी पत्रकार आवास योजनाएं लागू करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही, पत्रकारों को आयुष्मान योजना से भी जोड़ा जाएगा जिससे पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाओं लाभ मिल सकेगा। इसको सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और पत्रकार, जो दिन-रात समाज को जागरूक रखने का कार्य करते हैं, उन्हें भी इन योजनाओं से जोड़ा जाना प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद संघ अध्यक्ष के हाथों पत्रक भी लिया और सभी पर विचार करने की बात कही। मुख्यमंत्री को काशी संघ की डायरी में आदर्श मांडल ब्लॉक सेवापुरी के आदर्श रूप में विकसित हो रहे ग्राम पंचायत जगापट्टी में हो रहे विकास कार्यों का फोटो लगने से जगापट्टी ही नहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, काशीवार्ता के प्रबंध निदेशक सुशील सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दीनबंधु राय शामिल थे।



