दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बुधवार को उच्च विद्यालय नबीनगर स्थित प्रशिक्षण स्थल पर प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के साथ जनगणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता बेबी प्रिया ने की। उनके साथ चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह भी मौजूद रहे।बैठक में वरीय उप समाहर्ता बेबी प्रिया और बीडीओ अरुण सिंह ने बताया कि सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विभाग के सभी कर्मियों से स्व-गणना कराना सुनिश्चित करें। जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित पूरा करने पर जोर दिया गया।उप समाहर्ता द्वारा विभिन्न विभागों को स्व-गणना के लिए अलग-अलग टास्क दिए गए।
इसमें आवास विभाग को 1700, स्वच्छता विभाग को 2800, प्रखंड पंचायत राज विभाग को 2500, जीविका विभाग को 38,000, शिक्षा विभाग को 3000, स्वास्थ्य विभाग को 2800, मनरेगा को 1700, नगर पंचायत को 4000, आपूर्ति विभाग को 800 और बाल विकास परियोजना विभाग को 2900 का लक्ष्य दिया गया है।बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायन राय, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत किशोर भारती, पीओ मनरेगा कुमार नीरज, आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्र, सुपरवाइजर सिम्हा कुमारी, बीपीआरओ मुकेश कुमार, बीपीएम मनरेगा नवचंद्र गहरवार, आवास पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार, सुपरवाइजर रेणु कुमारी, बीसी सुमिंत्रा कुमारी, आपूर्ति कार्यालय से आनंद कुमार और मेडिकल टीम से संतोष कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को दिए गए टारगेट को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



