समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता पर इको क्लब के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस वर्ष के थीम हमारा शक्ति हमारा ग्रह पर भारत सरकार के साक्षरता और शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजि ऑनलाइन वेबिनार में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बसुहन में खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने इस वेबिनार में बच्चों के साथ स्मार्ट क्लास में शामिल हुये साथ ही पृथवी विज्ञान विभाग भारत सरकार के सचिव द्वारा ऑनलाइन प्रतिज्ञा को किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को दृढ़ संकल्पित होने के लिये आह्वान किया कि हम हमेशा पृथ्वी के मूल स्वरूप कायम रखने के लिये कार्य करते रहेंगे।
दूसरी ओर विद्यालयो में इको क्लब के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चित्र कला, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता अयोजित किये गए और पृथ्वी के महत्त्व आधारित प्रदर्शिनी लगाए गए। प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किये गए। कई विद्यालयों द्वारा इस अवसर पर सार्वजनिक स्वच्छता कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



