दैनिक समाज जागरण 7.10.2024 (ब्यूरो चीफ) चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
जमशेदपुर के न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, सिनेमा मैदान द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन ओड़िसा के राजयपाल रघुवर दास ने किया। पंडाल को स्वामी नारायण मंदिर का रूप दिया गया है। कमिटी के संरक्षक विक्रम शर्मा एवं मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मौजूद अतिथियों ने इस दौरान सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनायें दी। सभी ने मां भगवती से सभी के सुख शांति की कामना की।
इस दौरान मुख्य रूप से ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर. के. सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचीनतम गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, समाजसेवी सह भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय खां, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भरत सिंह, झारखण्ड क्षेत्रीय महासंघ के अध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह, समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



