google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम पंचायत महमंद में हरेली मिलन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियां…



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। ग्राम महमंद में हरेली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। किसान लोक पर्व हरेली पर खेती-किसानी में काम आने वाले उपकरण और बैलों की पूजा करेंगे। इस दिन कुलदेवता की पूजा करने की परंपरा है। हरेली पर किसान नागर, गैंती, कुदाली, फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखेंगे और इसकी पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर सभी घरों में गुड़ का चीला बनाया जाएगा। हरेली के दिन ज्यादातर लोग अपने कुल देवता और ग्राम देवता की पूजा करते हैं। इस दिन बैल, भैंस और गाय को बीमारी से बचाने के लिए बगरंडा और नमक खिलाने की परंपरा है। गांव में यादव समाज के लोग सुबह से ही सभी घरों में जाकर गाय, बैल और भैंसों को नमक और बगरंडा की पत्ती खिलाते हैं।
कृषि का कार्य ही जीविकोपार्जन का माध्यम है। इसलिए घर-घर कृषि औजारों की पूजा करते हुए किसान अच्छी फसल की कामना करेंगे। सावन माह के अमावस्या को हरेली का पर्व मनाया जाता है। किसान फसल लगाने का प्रारंभिक कार्य पूरा करने के बाद इस पर्व को मनाते हैं। ग्रामीण अंचलों में इस पर्व पर बांस की बल्लियों से गेंडी तैयार की जाती है। गांव के सभी क्षेत्रों में गेंडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और हरेली के दिन बच्चे गेंड़ी चढकर कई तरह की प्रतियोगिताएं करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय द्वारा हरेली पर्व के अवसर पर ग्राम महमंद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम ग्राम के बाजार स्थित मैदान में आयोजित होगा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि विगत पांच वर्षों से हमने इस परंपरा को नरवां घुरवा बारी के रूप में मनाने की शुरुआत किया और लगातार हम सभी के सहयोग से आज 6वां वर्ष इस हरेली महोत्सव को आज मनाने जा रहे हैं। रविवार28जुलाई 2022गुरुवार को सुबह11 बजे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली पर्व पर कृषि उपकरण एवं गौमाता की पूजा करते हुए स्थानीय निवासियों के साथ पारंपरिक- गेड़ी दौड़,नारियल फेंक, सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक मोहन मरकाम, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष माननीय राजश्री महंत रामसुंदर दास सहित कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मंत्रियों सहित विधायक, महापौर, जिलापंचायत ,जनपद पंचायत ब्लॉक स्तरीय अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)