दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 15 अप्रैल 2024 नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित श्री महाबीर मन्दिर परिसर मे श्री महाबीर सेवा समिति द्वारा आयोजीत श्रीरामनवमी पूजा के अवसर पर राम दरबार कि प्रतिमा स्थापित कर नवाह पारायण पाठ के उपलक्ष्य मे रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को हवन पूजन के साथ भव्य भंडारे एवम प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। वही समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर 20 अप्रैल को 2 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा महाबीर मन्दिर परिसर से निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्ग होते पंचदेव धाम थाना के निकट संपन्न होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



