बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
बाबा ॠषिदेव सिंह पी जी कालेज धर्मापुर में डी एल एड तृतीय सेमेस्टर में अनिवार्य प्रशिक्षण स्काउट गाइड एवं योग प्रशिक्षण के पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया।समापन दिवस के मुख्य अतिथि फादर पी विक्टर प्रशासक हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद आपका छात्र छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के द्वारा स्वागत किया गया।आपके द्वारा छात्र छात्राओं के द्वारा लगाये गये टेंट का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को प्राचार्य एवं प्रबंधक के द्वारा संबोधित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अपने संबोधन में फादर पी विक्टर ने कालेज परिवार के प्रति आभार एवं इस शिविर में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।आपने प्रशिक्षुओं को भविष्य में आने वाले
समस्याओं से अवगत कराया तथा सामाजिक सेवा और सामुदायिक योगदान जैसे मूल्यों को बताया।फादर पी विक्टर के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बढ़िया प्रजाति का आम का पौधा भेंट किया गया। फादर विक्टर ने कालेज परिवार एवं सभी छात्र छात्राओं को अपने विद्यालय में आने के लिए आमंत्रण भी दिया।

महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री नारायण सिंह ने कहा की यह प्रशिक्षण एक शैक्षिक आन्दोलन है जो युवाओं को बदलती दुनिया का सामना करने के लिए तैयार करता है। अपने संबोधन में प्राचार्य डाक्टर सोमनाथ कुशवाहा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की युवाओं को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने में तथा रचनात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा छठ पर्व पर आधारित बहुत ही खुबसूरत गीतों की प्रस्तुति की गई।छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किये गये स्वादिष्ट भोज का सभी ने आनंद लिया।इस अवसर पर
डाक्टर सोमनाथ कुशवाहा प्राचार्य,
श्री नारायण सिंह प्रबन्धक,राजेश कुशवाहा, स्काउट गाइड के प्रशिक्षक नफील अख्तर अहमद,सरिता, अच्छेलाल,धर्मेश राय,अनीश अहमद, अमित तिवारी, रामाश्रय, नेहा गुप्ता
समेत सभी छात्र छात्राएं एवं स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।



