एक घायल,हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल किया रेफर
समाज जागरण
परौर/शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी रमेश व मुकेश पुत्र देवेन्द्र किसी बात को लेकर आपस में भिड गए और मारपीट करने लगे। जिससे दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। वहीं राजेश ने डायल 112 को लड़ाई झगडे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कलान पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल रमेश का इलाज किया। वहीं हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने रमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल नेत्रपाल कांस्टेबल मुनिराज व चालक संजय मौजूद रहे।



