google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला दिवस पर कदमा में भव्य सम्मान समारोह, समाज सेवा में अग्रणी महिलाओं को किया गया सम्मानित :डॉ रानी ठाकुर

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर झारखंड 09 मार्च 2026 : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं पूर्व सांसद सुमन महतो के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शहर की समाज सेवि डॉक्टर रानी ठाकुर ने बताया कि समारोह के दौरान समाज और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य उन महिलाओं के प्रयासों को पहचान देना है, जो समाज उत्थान, शिक्षा, सेवा और महिला जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जिसके कारण उन्हें आज यह सम्मान मिला है

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके सामाजिक योगदान पर भी चर्चा की गई, ताकि समाज में महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूती मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)