दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 7 जुलाई 2024 रविवार को नवीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत में जीविका भवन का भव्य उद्घाटन औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, मुखिया राजकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवम दीप प्रज्वलित कर किया। जीविका भवन का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत किया गया है।इस अवसर पर जीविका के दीदियों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाधिकारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे उप विकास आयुक्त का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका भवन जीविका के दीदियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका सरकार की बड़ी और महत्वाकांक्षी योजना है। जीविका भवन निर्माण होने से अब मीटिंग के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा और अपने कार्यों को करने मे सहूलियत होगी।मौके पर जीविका के जिला प्रबंधक, सी ओ निकहत परवीन, सी डी पी ओ शमीमा परवीन, कार्यक्रम पदाधिकारी विजय रंजन परमार, मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह उर्फ भंटा सिंह सहित अन्य मौजुद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



