google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर माय भारत के तहत भव्य मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

युवा मतदाता लोकतंत्र के ब्रांड एम्बेसडर बनें – विरेन्द्र कौशिक

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

भिवानी- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत (MY BHARAT) कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
पदयात्रा को मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कौशिक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा की शुरुआत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का प्रशिक्षण केंद्र भिवानी से हुई, जो घण्टा घर के सामने से होते हुए हाॅसी गेट, से जमाई रोड होते हुए वापिस भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का प्रशिक्षण केंद्र पर आकर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान युवाओं ने हाथों में स्लोगन कार्ड लेकर मतदान से जुड़े नारे लगाए, जिससे पूरे शहर में मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा 18़ मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही मतदान के अधिकार का उपयोग करना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है। इस अवसर पर मतदाता हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसके माध्यम से युवाओं ने मतदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने माय भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा,
“माय भारत द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है, जब युवा मतदाता जागरूक होकर सही प्रतिनिधि का चुनाव करें।”
उन्होंने आगे कहा कि “युवा भारत की ऊर्जा है और मतदान के माध्यम से यही ऊर्जा देश की दिशा और दशा तय करती है।”
मुख्य अतिथि श्री विरेन्द्र कौशिक ने पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं का लड्डू खिलाकर स्वागत एवं सम्मान किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।


इस अवसर पर श्री महावीर सिंह कोच बाक्सिग द्रोणाचार्य आवार्ड विजेता, ने युवाओं को मतदान के महत्व के साथ-साथ युवाओं को वोटर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया और महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं और प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई, ताकि वे आने वाले प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहित कालुवास माय भारत ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका जितेन्द्र सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस अवसर पर भाजपा युवा नेता रमेश पचेरवाल व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां पर मत का अधिकार हर वर्ग को है। उन्होंने कहा कि हम अपने वोट की ताकत से व्यक्ति को बना भी सकते हैं और व्यक्ति को धरातल पर ला भी सकते हैं। इसलिए हमें अपने वोट की कीमत समझनी चाहिए । वोट बनवाने के लिए युवाओं को प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का प्रशिक्षण केंद्र लक्ष्मण सिह,हरेन्द्र सिह,सुरजभान,रोहित अन्य साई स्टाॅफ आईटीआई स्टाफ से श्री कुलदीपक जी स्काउट गाइड से अमित, हेमन्त सैनी कल्चर वेलफेयर सोसाइटी से हेमन्त सैनी, संजय,अश्विन ,राकेश,जितेन्द्र सैनी माय भारत , समाजसेवी अशोक भारद्वाज राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता, प्रवीण,श्यामलाल कोच सहित बड़ी संख्या में माय भारत के युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)