google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं, उपचार से मुक्ति सम्भव डॉ0 सन्तोष कुमार

*कुष्ठ रोग के भ्रांतियों को समाज से दूर करें।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर विश्व कुष्ठ रोग दिवस के तहत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर एक जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों में कुष्ठ रोग को दूर करने के लिए रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने कहा कि हमें कुष्ठ रोग से भयभीत नहीं होना चाहिए कुष्ठ रोग साध्य है कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं है भयभीत नहीं होना चाहिए हम सबको महात्मा गांधी के बिना भेदभाव पूरे मनोयोग से कुष्ठ रोगियों की सेवा से सीख लेना होगा।


डॉ0 नन्द आसरे ,डॉ0 मनु चतुर्वेदी व लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी नारायण ने कहा की समाज से भ्रंतियों को मिटाकर उनकी हर स्तर पर सेवा करनी चाहिए।स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा।
गोष्ठी से पूर्व जन जागरूकता रैली निकाली गई जो स्वास्थ्य केंद्र से होकर आसपास के बस्तियों में जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी।


प्रमुख रूप से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार, डॉ0 नंद आसरे,डॉ0 मनु चतुर्वेदी, डॉ0 राजकुमार ,एचईओ सतीश गुप्ता,ए आर ओ श्रीनाथ यादव, फार्मासिस्ट राकेश कुमार,बीपीएम बसंतलाल श्री वास्तव, एनएमएस नीरज श्रीवास्तव, सुनील सिंह ,एच आई राकेश कुमार, सुपरवाइजर संदीप भारती ,संतोष कुमार ,माखन सिंह ,मनीष गुप्ता,आई ओ सूरज प्रसाद एवं फार्मासिस्ट ट्रेनिंग सत्यम सिंह ,विपिन भारती व कार्यालय सहायक पंकज सिंह सहित अस्पताल के कर्मचारी,क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व समजसेविजन ने प्रतिभाग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)