google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: बिसरख में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत, क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बिसरख गांव पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या जुटी और उन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया।

अखिलेश यादव ने बिसरख में आयोजित लेट जगत सिंह भाटी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अखिलेश यादव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने खेलों और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।

बिसरख गांव में यह कार्यक्रम युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए विशेष अवसर साबित हुआ और लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)