google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट एक्सेस बढ़ाने पर Starlink और सरकार ने की चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विज़न को आगे बढ़ाने के तहत, भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए Starlink (SpaceX) के वरिष्ठ नेतृत्व और प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में Lauren Dreyer, Starlink की बिज़नेस ऑपरेशन्स की उपाध्यक्ष, और उनके वरिष्ठ नेतृत्व दल ने भाग लिया। बैठक में भारत के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट एक्सेस बढ़ाने और डिजिटल समावेशन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधियों ने कहा कि सैटेलाइट तकनीक ग्रामीण और कठिनाईपूर्ण क्षेत्रों में इंटरनेट पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे हर नागरिक को डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिल सके और व्यापक विकास को गति मिले। सरकार और Starlink के बीच यह पहल भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और देशभर में कनेक्टिविटी विस्तार के प्रयासों का हिस्सा है।

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विज़न को आगे बढ़ाने के लिए Starlink (SpaceX) के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)