महालगांव। ग्रीन हिल्स सोसायटी महलगांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिल रही है। कथा का वाचन मथुरा के सुप्रसिद्ध युवा कथावाचक पंडित शुभम अग्निहोत्री द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण कथा श्रवण कर रहे हैं।

कथा के दौरान रुक्मिणी मंगल का आयोजन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर एडवोकेट अनिल मिश्रा भी अपने साथियों के साथ कथा स्थल पर पहुंचे और व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा समाप्ति के बाद अनिल मिश्रा ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर काफी देर तक चर्चा की। कथा के आयोजकों ने उनका पटका ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
स्वागत के दौरान अतुल शर्मा (सचिव), प्रताप जादौन, आशीष गोस्वामी, आनंद मिश्रा, जे. एल. पाटिल, संजय श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, अरविंद चौधरी, राम देशमुख, लखन लाल रजक, कृष्णा, धीरज, रामू ठाकुर, सोनिका शर्मा, साधना शर्मा, पूजा, नेहा कनकने, शांति राजपूत, बबिता मिश्रा, अंगूरी देवी, सरिता दुबे, सोनिया, मोहिनी शर्मा, नैन्सी शर्मा और प्रीति तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



