google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजगढ़ क्षेत्र में नहीं हो रही गैस की बुकिंग उपभोक्ता हो रहे परेशान

समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। फोन लगाने पर सुबह से शाम तक टोल फ्री नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। लेकिन शादी ब्याह में लान और होटल में पर्याप्त मात्रा में गैस पहुंच रहा है और महंगे दामों पर बेचा जा रहा है एक होटल वाले ने बताया कि पहले सिलेंडर एक हजार रूपये में मिल जाता था वही सिलेंडर अब पंद्रह सौ रुपये मे मिल रहा है। लेकिन हजारों की संख्या में गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं का मोबाइल से बुकिंग नहीं हो पा रही है बुकिंग न होने से वही सिलेंडर होटल में आराम से सप्लाई हो रहा है।

इसके अलावा शादी विवाह में भी या ज्यादा से ज्यादा सप्लाई किया जा रहा है और गैस एजेंसी वाले मोटी कमाई कर रहे हैं और उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।जब तक गैस बुकिंग नहीं हो जाती मोबाइल पर मैसेज नहीं आ जाता यह समस्या लगभग एक हफ्ते से चल रही है।एजेन्सी से नया नम्बर जारी किया गया है।

मिस कॉल करने पर चौबीस घंटे मे मैसेज नहीं आता है तो ट्राई करते रहे। बिना बुकिंग की गैस उपभोक्ता को गैस नहीं मिलेगी।टोल फ्री नंबर दिखावा साबित हो रहा है। और गैस की कालाबाजारी भी रफ्तार पकड़ रही है। ठेला खुमचा वाले सिलेंडर गैस का उपयोग करते हैं वह भी ज्यादा कीमत चुकाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही चला रहा तो घर चलना मुश्किल हो जाएगा और लकड़ी पर खाना बनाना पड़ जाएगा।

पूरेनिया गैस एजेन्सी पर 387गैस आज उतर रहा है। शुक्रवार के दिन 87 सिलेंडर की सप्लाई की गई। होटल ठेला खुमचा वालो पर कुछ नहीं बोला। कई उपभोक्ता बिना गैस लिए एजेन्सी से वापस कर दिया गया। गैस एजेन्सी पर गैस नहीं दिया जा रहा है।चाहे बुकिंग हो या ना हो गैस नहीं दिया जा रहा है। गैस पहुंचाने का समय भी बदल गया है। कई उपभोक्ता गैस ना मिलने पर परेशान हो रहे है। होटल वालों को बिना गैस बुकिंग के ही गैस सप्लाई की जा रही है।

जो समझ से पड़े हैं  मड़िहान एसडीएम अनेग़ सिंह ने पीहू इंडियन गैस एजेंसी नदिहार पर छापेमारी की जहां पर सब कुछ ठीक पाया गया। लेकिन हिदायत दी गई गई की बिना कनेक्शन और बिना गैस बुकिंग के किसी को गैस नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों को उपभोक्ताओं से मिलकर उनकी समस्या का निवारण भी करना चाहिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)