google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समूहों के बीच नेतृत्व की भावना विकसित करने का कार्य करेगी समूह सखी : सुरेश पांडेय

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। स्वयं सहायता समूहों के बीच नेतृत्व की भावना विकसित करने का कार्य करेगी समूह सखी दीदियां, ग्रामीण स्तर पर आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े परिवार की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी व अपने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्तर सुधार कर सकेगी।
उक्त बातें सरायकाजी काशीपति लॉन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्राम संगठनों से चयनित समूह सखी का मॉड्यूल-1 विषयक चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन सुरेश पाण्डेय ने कही।
उन्होंने कहा कि समूह सखी दीदियां स्वयं एक सफल नेतृत्वकर्ता की भूमिका को निभाते हुए अन्य समूह की महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनने का कार्य करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार दिवसों में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूह की अवधारणा एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण स्तर आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े परिवार की एक समान आर्थिक और सामाजिक स्तर की आसपास रहने वाली 10 से 20 महिलाओं को सम्मिलित कर एक स्वयं सहायता समूह बनाया जाता है। समूह के सदस्य आपस में बैठक कर सर्वसम्मति से समूह के कार्यों का संचालन करने हेतु अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन करते हैं। समूहों के निर्माण और उनकी सहायता के लिए ग्राम संगठन स्तर पर 05 से 10 समूहों को देखने के लिए एक समूह सखी का चयन किया गया है। समूह सखी के द्वारा समूहों की समय समय पर निगरानी करते हुए समूहों में पंच सूत्र का पालन कराना, समूहों में आ रही समस्याओं का ग्राम संगठन से समन्वय स्थापित करके समाधान कराना, समूह सदस्यों को व्यवसायिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु प्रेरित करना प्रमुख कार्यों की जानकारी देते हुए समूह सखी के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के सभी विकास खण्डों से चयनित 39 समूह सखियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान समय – समय पर जिला मिशन प्रबंधक श्रवण सिंह और उपयुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह का मार्गदर्शन प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सुमन, पूजा, संध्या, बबिता, रेखा, प्रीति, किरन, संगीता, मीरा, सरिता, शीतलेश, बेबी, सोनी, रिंकू, प्रतिमा, शान्ति, खुशबू, कुसुम, विजयलक्ष्मी, नेहा, लक्ष्मी देवी आदि की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में आयोजक संस्था एएफसी इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि सन्तोष कुमार द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सत्र का समापन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)