google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लोटा भंटा मेला आज तैयारी पूरी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सोमवार को लगने वाले लोटा-भंटा मेले को लेकर एक बैठक रविवार को रामेश्वर पुलिस चौकी में एडीसीपी गोमती जोन वैभव बांगर की अध्यक्षता में हुई है।
बैठक में मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई है।बैठक में मेले के दौरान शांति और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उपायों पर जोर दिया गया।
बैठक में मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
एडीसीपी ने मेले के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने पर सम्बंधित को निर्देश दिया।
मंदिर प्रशाशन और क्षेत्रीय ग्राम प्रधान के साथ मेले की तैयारियों के अंतिम चरण पर चर्चा हुई, जिसमें भक्तों और मेलार्थीयो की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार रुपाली मौर्या,पुजारी अनूप तिवारी,जंसा एसओ, चौकी प्रभारी ,खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह,ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव,ग्राम प्रधान रसुलपुर कैलाश यादव, पूर्व ग्राम प्रधान डॉ0 राम प्रसाद ,व्यापार मंडल अध्यक्ष जनसा शुभम सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)