google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीएसटी रिफॉर्म्स चुनावी लोलीपॉप : विनोद कुशवाहा

मिंटू कुमार समाज जागरण ।
हजारीबाग

कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म्स को महज़ चुनावी लोलीपॉप करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सरकार जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं कर रही है, लेकिन इसका कोई ठोस असर जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिलेगा। विनोद कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों के नाम पर व्यापारी वर्ग और आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। टैक्स ढांचे को सरल बनाने की बजाय इसे और पेचीदा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वास्तव में सरकार सुधार लाना चाहती है तो उसे छोटे कारोबारियों और किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए, जिससे उनकी आय और व्यापार में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने दावा किया कि जीएसटी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का वादा तो बार-बार किया गया, लेकिन अब तक किसी भी वर्ग को इसका सीधा लाभ नहीं मिला। विनोद कुशवाहा ने सवाल उठाया कि जब सरकार के पास बीते 10 वर्षों का समय था, तब यह सुधार क्यों नहीं लागू किए गए? आखिर चुनाव के ठीक पहले ऐसे कदम उठाने के पीछे साफ है कि भाजपा जनता को बरगलाना चाहती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)