सिल्दाग में रामकथा का फीता काटकर किया गया उद्घाटन,कथावाचक समेत कई लोगों सम्मानित

समाज जागरण दीपक सरकार

पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिल्दाग पंचायत में नवरात्रि के अवसर पर सोमवार देर रात्रि करीब 10:30 बजे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह और पूजा समिति के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रामकथा का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत 9 दिवसीय राम कथा के प्रवचनकर्ता पंडित आदित्य प्रकाश त्रिपाठी को फूलमाला सह अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित और स्वागत किया गया। इसके अलावे दुर्गा पूजा कमेटी के लगभग सभी पदाधिकारी और सदस्यों को अंग वस्त्र और माला पहनकर सम्मानित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पूजा पदाधिकारी और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कथावाचक पंडित आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जिस स्थान पर श्री राम कथा का आयोजन होता है। उसे जगह में भगवान वास करते हैं और बुरी आत्माओं को नाश करते हैं। इसलिए हमें प्रत्येक दिन कुछ न कुछ क्षण भगवान का स्मरण करना चाहिए क्योंकि भगवान के स्मरण मात्र से बहुत सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। वही शाम 8 बजे से 11 बजे रात तक 9 दिनों तक चलने वाली राम कथा का श्रवण करने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। इस मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, संयोजक रामचरित्र सिंह, सलाहकार श्यामबिहारी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव डॉक्टर अखिलेश सिंह, पंचायत समिति शिवपूजन तिवारी, कोषाध्यक्ष कृष्णा साव और पूजा कमेटी के सदस्य डब्लू राम, गिरजा सिंह, बाबूरामसिंह, नागेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, अनुज ठाकुर, रवि रंजन कुमार, अरविंद तिवारी, संतोष साव, मुन्ना चंद्रवंशी, आलोक नारायण सिंह, सुरेंद्र तिवारी, कामाख्या सिंह, सुमन चंद्रवंशी, राजू विश्वकर्मा, ललू यादव, गौतम चंद्रवंशी, रोहित कुमार, रामराज सिंह, उमा सिंह, मालती देवी, कौशल्या देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)