गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हुआ व हाल दौलतपुर निवासी सुखदेव पुत्र सोनपाल उम्र 22 का गुन्नौर क्षेत्र के गांव अकबरपुर के जंगल में हप्पू के खेत में पापड के पेड़ पर दुपट्टे पर फांसी पर संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी के फंदे पर लटका शव मिला था।

वही सुबह 8:30 बजे ग्रामीण सोमवीर के द्वारा पुलिस को युवक के फांसी पर लटकने की घटना की सूचना दी गई। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। वही पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
वही पुलिस को परिजनों ने लिखित तहरीर देकर मृत्यु का कारण जानने व पोस्टमार्टम कराने की मांग की है ।
पुलिस हर बिन्दू पर जांच पड़ताल में जुटी है ,वही उपनिरीक्षक विशांत मलिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का कारण हो पायेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



