उमरिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे-जैसे दीपावली एवं धनतेरस का त्यौहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे शोरूम में दो पहिया वाहनों की भीड़ बढ़ रही है लेकिन जिला मुख्यालय में शोरूम संचालक द्वारा बाइक मार्ग के किनारे ही क्रमबद्ध तरीके से लगा देते हैं जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

बताया जाता है कि पुराने बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग में टीवीएस का शोरूम स्थित है जहां के संचालक द्वारा बाइक रास्ते में ही सजा दी गई है। विडंबना यह है कि अधिकारियों एवं यातायात विभाग के कर्मचारियों का आना-जाना इस मार्ग से होता है लेकिन उनकी निगाहें और अव्यवस्थित मार्केट की तरफ नहीं जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



