google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व विधायक संजय यादव के संयोजन में आयोजित हुआ गुरु दक्षिणा

रजनीश श्रीवास्तव, दैनिक समाज जागरण

सिकंदरपुर (बलिया) : स्थानीय गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व विधायक संजय यादव के संयोजन में गुरू दक्षिणा (गुरू पूजनोत्स्व) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में बौद्धिक एवं मार्गदर्शन क्षेत्रीय सह प्रांत प्रचारक विनय जी द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय यादव सहित वरिष्ठ भाजपा नेता व गांधी इंटर कालेज के प्रबंधक अरविन्द कुमार राय, ज्ञानकुंज एकेडमी बंशी बाजार के प्रबंधक डॉक्टर देवेन्द्र नाथ सिंह, लालबचन तिवारी, प्रयाग चौहान, गणेश प्रसाद सोनी, संजय जायसवाल, डाक्टर उमेश चन्द प्रसाद, मैनेजर चौहान, रामनाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेंद्र चौधरी, निरंजन राय, जितेंद्र यादव, अरविन्द राय, यशवंत राय, परसनाथ राय, विनोद शंकर गुप्त आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)