google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वर्ल्ड स्कूल में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा सेक्टर सिग्मा 1 स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
समन्वयक प्रो विवेक कुमार ने बताया कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करते हैं और उन्हें देश का आदर्श नागरिक बनाने में मदद करते हैं | शिक्षक उनके व्यक्तित्व विकास और कौशल स्तर को भी सुधारते हैं इसलिए माता-पिता की तरह ही शिक्षक भी अति सम्माननीय होते हैं |
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मंजू कौल रैना ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बताया कि ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं जिससे बच्चों का सम्पूर्ण विकास हो और वे अच्छे नागरिक बनें।
प्रो विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव अपने गुरुजनों, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने तथा अपनी अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान प्रो विवेक कुमार, महिला सहभागिता प्रमुख प्रेरणा, स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मंजू कौल रैना, वाईस प्रिंसिपल श्रीमती मेहर अफसान एवं कोर्डिनेटर डॉ सुरभि तनेजा द्वारा स्कूल के कक्षा एक से आठ तक के मेधावी विद्यार्थियों – रिधान यादव, पीहू पांडे, आध्या किरन, देवांशी चौहान, प्रज्ञान प्रताप, अक्षज चौहान, पलक सिंह एवं अंशिका वर्धन को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए शील्ड /प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के 80 विद्यार्थियों ने जूनियर वर्ग में तथा 71 विद्यार्थियों ने सीनियर वर्ग में भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसका अगला चरण 1 नवंबर को ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में होगा। आगामी 8 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के विभिन्न विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक / शिक्षिकाओं का तथा कक्षा 9 से 12 तक के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में किया जायेगा |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)