google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

त्योहारों पर सुगम व सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के लिए बस ऑपरेटरों को दिए निर्देश — एआरटीओ उदित नारायण

नोएडा। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद गौतमबुद्धनगर में सुगम व सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एआरटीओ उदित नारायण की अध्यक्षता में बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक परिवहन कार्यालय गौतमबुद्धनगर के सभा कक्ष में संपन्न हुई।



बैठक में उपस्थित बस ऑपरेटरों को संबोधित करते हुए एआरटीओ उदित नारायण ने कहा कि त्योहारों के समय यात्रियों की भारी आवाजाही होती है, ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी बस ऑपरेटरों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए—

यात्रियों से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए।

निर्धारित किराए से अधिक किराया किसी भी परिस्थिति में न वसूला जाए।

सभी बसों की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए।

बस चालक या परिचालक शराब या किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।

बसों का संचालन निर्धारित गति सीमा में ही किया जाए।

किसी भी स्थिति में बस की छत पर यात्रियों को न बैठाया जाए।

केवल स्वास्थ्य परीक्षण में फिट पाए गए चालक/परिचालक से ही बसों का संचालन कराया जाए।

बसों में निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाया जाए।

बिना वैध प्रपत्रों के वाहन संचालन न किया जाए।

सभी यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।

एआरटीओ उदित नारायण ने कहा कि “त्योहारों के दौरान लोगों की यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।”

— एआरटीओ (प्रवर्तन) उदित नारायण, गौतमबुद्धनगर


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)