google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहर्रम कार्यक्रम में शामिल सहयोगी लोगों को हैदरी अखाड़ा गुरमा ने किया सम्मानित

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के वार्ड नंबर 9 में मोहर्रम के अवसर पर ईमाम चौक से बीते मंगलवार को जुलूस आलम साथ कर्बला मिट्टी लेने हेतु प्रस्थान, बुधवार को अली असगर का झूला (छोटी चौकी) कार्यक्रम, दिन गुरुवार ताजिया वह आलम ढोल ताशे के साथ रात्रि गश्त, दिन शुक्रवार ताजिया अलम (झंडा), ढ़ोल-ताशा,साउंड के साथ जुलूस, हैदरी अखाड़े द्वारा लकड़ी प्रदर्शन कार्यक्रम , फातिया प्रसाद वितरण व नौहा पढ़ने के कार्यक्रम के पश्चात ताजिया के साथ कर्बला में प्रस्थान कर पहलाम (ताजिया विसर्जन)सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्वक तथा सकुशल संपन्न कराने में शामिल सहयोगी लोगों को हैदरी हैदरी अखाड़ा गुरमा के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह कार्यक्रम में हैदरी अखाड़ा द्वारा नकदी तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर ताजियादार हाजी एजाज अहमद, अलमदार सभासद अशफाक कुरैशी, इद्रीश अली, महबूब खान,हाजी मंसूर खान, मैसर अली, नफीस शाह तथा सहयोगी सदस्य एकलाख खान गुलाब नबी, शहंशाह खान, सैफ पठान गुलाम मुस्तफा “पप्पू कुरैशी”, इश्तियाक कुरैशी “गुड्डू”, शहजाद कुरैशी “सोनू”, सिराजुद्दीन अंसारी “गुड्डू”, अफसर खान, अफसर अहमद, फरमान,अंशू इत्यादि लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)