google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रतिज्ञा दिवस पर सहकारिता विभाग के अधिकारियो ने ली शपथ

•~ सहकारिता सप्ताह सोमवार 29 जून से माह जुलाई तक

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ तथा प्रतिज्ञा दिवस के अवसर पर सोमवार को सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय के अधिकारियो व कर्मचारियो द्वारा शपथ ली गई।इस अवसर पर सभी कर्मियो ने सहकार से समृद्धि के सपने को तन मन धन से साकार करने की प्रतिज्ञा ली।सभी अधिकारीगण ने सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण मे अपना संपूर्ण योगदान देने की शपथ ली। सहकारिता सप्ताह 29 जून सोमवार से आगामी जुलाई माह तक जाएगा।


इस मौके पर एडीसीओ निर्मल कुमार मौर्य, डाक्टर सुरेश, अवधेश सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता, विनोद मौर्य, आलोक शेखर, महेश मौर्य, रमेश कुमार, ज्योति इत्यादि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)