google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन,भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है-रुपसिंह

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार आजसू पार्टी की कुचाई प्रखंड मुख्यालय के समक्ष शनिवार को हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू नेता रूप सिंह मुंडा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार में झारखंड में चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है‌ पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला मुख्यालय तक पैसा बोलता है। जो रिश्वत देते हैं। उनका काम होता है और जो नहीं देते हैं‌ उन्हें परेशान किया जाता है चार माह से वृद्धा व विधवा पेंशन की राशि नहीं दी जा रही है। आबुआ आवास योजना में पांच से बीस हजार रुपए तक वसूली हो रही है ‌राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भ्रष्टाचार को लेकर जेल जा चुके हैं। अभी भी एक मंत्री जेल की हवा खा रहे हैं। वहीं शिवकुमार शाह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है‌ इस सरकार में अफसर खुलेआम लूट खोसट में लगे हैं।आने वाले चुनाव में जनता आजसू पार्टी की सरकार बनाएं भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा‌। बाद में राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। हल्ला बोल कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू नेता रूप सिंह मुंडा शिवकुमार शाह लक्ष्मी तांती कार्तिक गोप गणेश केसरी राय सिंह समाड नूरी सरदार मनोज सोय मानकी गागराई ब्रह्मा गोप ललिता कुमारी शकुंतला लोहार प्रियंका उरांव सुष्मिता देवी आदि आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)