▪️कुछ उपकरण भी जले
समाज जागरण
अयोध्या
मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत रौतावां गांव में एक मकान पर लगभग ढेड़ बजे आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अंदर रखी गृहस्ती भी जल गई है हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक आज दिन शनिवार को लगभग ढेड़ बजे रौतावां निवासी राजेश गुप्ता के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखें उपकरण जल गए। जानकारी के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमघट लग गया फिलहाल कोई जन हानि नहीं हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



