google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भरत सिंह ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा

दैनिक समाज जागरण चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम


जमशेदपुर 14 अगस्त 2025 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने आज अपने भालूबासा स्थित आवास पर तिरंगा झंडा लगाया।
इस अवसर पर श्री भरत सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग की याद भी दिलाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि 15 अगस्त को अपने – अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)