google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नीमडीह के कुशपुतुल में सांस्कृतिक संध्या आयोजित

सांस्कृतिक संध्या में छऊ नृत्य ने दर्शकों को किया मोहित

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : आदिवासी मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र जामडीह – कुशपुतुल नीमडीह के तत्वावधान में निदेशक ‘संस्कृति’ सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान से 12 अगस्त की देर शाम कुशुपुतुल गांव में ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरायकेला राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन कुमार पटनायक ने किया। मौके पर श्री पटनायक ने कहा कि प्राचीन लोककला को प्रोत्साहित करने के लिए आदिवासी मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र जामडीह – कुशपुतुल नीमडीह द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय कार्य है। जिससे सामाजिक समरसता बढ़ती है एवं ग्रामीण कलाकारों का मनोबल बढ़ता है।

सांस्कृतिक संध्या में मानभूम छऊ दल एवं सरायकेला छऊ दल अनिश्वर आर्ट एंड कल्चर के महिला कलाकारों ने सुश्री कुसूमी पटनायक के निर्देशन में देवदासी नृत्य प्रस्तुत किया। उस्ताद कार्तिक महतो ने कहा कि छऊ मुखौटा निर्माण कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को भी छऊ कला के प्रति प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है। आज के बच्चे कल बढे होकर कला के माध्यम से देश का नाम विदेशों में भी रौशन करेंगे। उस्ताद कार्तिक महतो ने गुरु तपन पटनायक एवं सुश्री कुसूमी पटनायक अंगवस्त्र देकर एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीमडीह के प्रतिनिधि महेंद्र नाथ सिंह सरदार, तिल्ला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश माझी, उस्ताद कार्तिक महतो, सत्यनारायण महतो, गोवर्धन महतो, कृष्ण चंद्र महतो, परेश पारित, दामोदर पारित, प्रशांत महतो, पूर्ण चंद्र कुमार, धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)