google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हथवार- प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भूत संगम, गूंज रहा प्रवासी पक्षियो का कलरव

कलेक्टर ने हथवार में दुर्लभ पक्षियों का देखा बेसरा, जानी बैगाओ की संस्कृति

शहडोल जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से समृद्ध हथवार क्षेत्र का कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने भ्रमण किया। ब्यौहारी से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित हथवार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी के लिए विशेष पहचान रखता है।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने क्षेत्र में दुर्लभ पक्षियों के बसेरे का अवलोकन किया। यहां प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट और प्राकृतिक वातावरण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा, पक्षियों की मौजूदगी और जैव विविधता को करीब से देखा।

 इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बैगा जनजाति की संस्कृति, परंपराओं और रहन-सहन की भी जानकारी प्राप्त की। बैगा समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के साथ उनके जुड़ाव को करीब से जानने का अवसर मिला।

हथवार का प्राकृतिक परिवेश, हरियाली और प्रवासी पक्षियों का कलरव इसे पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षक बनाता है। यह क्षेत्र शहडोल जिले की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का एक सुंदर उदाहरण है।

  ग्राम हथवार निवासी श्री रामकेश पटेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाॉति बनास नदी के तटों पर हजारों किलोमीटर का सफर तय करके प्रवासी पक्षियों का भव्य आगमन अक्टूबर से नवंबर के बीच शुरू होता है। मध्य एशिया के ठंडे मौसम से बचने के लिए ये पक्षी यहां आते हैं और मार्च से अप्रैल तक बनास नदी को अपना अस्थाई घर बनाकर रहते हैं जो एक विशेष पहचान दिलाती है। 

  नदी के किनारों पर इन विदेशी मेहमानों के कलरव से प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उत्साह  जागृत होता है। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष आगमन करने वाली प्रमुख प्रजातियों में कोमारेंट और चक्रवाक शामिल हैं, जिसे स्थानीय भाषा में ब्राह्मणी बत्तख भी कहा जाता है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा सहित अन्य अधिकारियो ने भी हथवार का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)