दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 19 जून 2024 बुधवार को भोजपुरी फिल्मों के नायक और भोजपुरी गायक पावर स्टार पवन सिंह ने नबीनगर पधार कर छात्रा श्रेया हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पावर स्टार पवन सिंह चुनाव हारने के बाद पहली बार नबीनगर पधारे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।वही पवन सिंह ने कहा कि धैर्य रखिए सच सामने आयेगा और हमारी परिवार हमारी बिटिया और हमारी बहन को न्याय मिलेगा।वही पवन सिंह ने कहा कि मैं काराकाट के प्रत्येक गरीब माता का बेटा हूं,हरेक बहनों का भाई हूं।जहां चलने की बात होगी मैं चलूंगा और दौडूंगा आवश्यकता पड़ी तो जान भी दे दूंगा।इस जधन्य हत्याकांड पर बोले कि श्रेया के हत्यारों को उचित सजा मिलेगी। पवन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि चार दिनों मे निष्कर्ष निकलता है तो ठीक है नही तो इसे हम मुख्यमंत्री तक लेकर जाएंगे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



