google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में हवलदार को छेड़खानी करना पड़ा भारी

महिला की शिकायत पर हवलदार हुआ गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ मंगलवार की रात पटना के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के यमुना अपार्टमेंट के पास एक हवलदार ने महिला के साथ छोडख़ानी किया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 जानकारी के अनुसार पटना के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के यमुना अपार्टमेंट के पास बीएमपी के हवलदार ने बीच सड़क पर महिला से छेड़खानी की और जब महिला ने विरोध जताया तो हवलदार ने डराते हुए बोला तुम जानती नहीं हो हम पुलिस वाले हैं डीआईजी के आदमी हैं। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है इसके बाद हवलदार को हवलदारी दिखाते हुए तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। हवलदार की पहचान झारखंड की राजधानी रांची डोरंडा निवासी इंद्र बहादुर भंडारी के रूप में हुआ है। वही महिला बोरिंग रोड में ब्यूटी पार्लर चलाती है। जो मंगलवार की रात अपनी पार्लर को बंद कर अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान हवलदार बाइक से महिला के शरीर को टच करते हुए आगे बढ़ा। जब महिला इस बात का विरोध की तो दोबारा हवलदार इंद्र बहादुर भंडारी अपने एक सहयोगी के साथ आया और महिला पर पुलिस के नाम पर धौंस दिखाने लगा। कहने लगा तुम जानती नहीं हो हम पुलिस वाले हैं डीआईजी साहब के आदमी हैं कुछ भी कर सकते हैं। जिसके बाद देर रात महिला ने कृष्णापुरी थाने को सूचना दी और आरोपी हवलदार गिरफ्तार हो गया।

  इस सम्बंध में कृष्णापुरी के थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी हवलदार इंद्र बहादुर भंडारी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी का मेडिकल कराया गया  है। रात में जब ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई गई तो अल्कोहल की भी पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)