google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिवाली व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

अमित कुमार दैनिक समाज जागरण सवांददाता काराकाट

रोहतास जिले के कछवां थाना परिसर में। बुधवार को दीपावली,गोवर्धन पूजा व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी व जन प्रतिनिधियों के अलावे बहुत से ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता नासरीगंज अंचलाधिकारी अंचला कुमारी ने की। साथ में नासरीगंज पुलिस निरीक्षक कुणाल कृष्णा,थानाध्यक्ष मितेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। सीओ ने कहा कि दीपावली,गोवर्धन पूजा व छठ महापर्व आस्था व विश्वास का पर्व है।सीओ ने जनप्रतिनिधियों से पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में अधिकारी,जनप्रतिनिधि व छठ पूजा समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)