रिपोर्ट अनिल कुमार बोकारो
बोकारो जिला के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकरपुर पंचायत में 35 वर्षीय पिंटू कुमार नायक की बीती रात अपराधियों ने घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने घर में सो रहे पिंटू कुमार साव को दो गोली मारी। एक गोली बायें कनपटी पर तथा दूसरी गोली सीने में मारी। घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधी फरार हो गए। मृतक पिंटू कुमार नायक करीब एक डेढ़ वर्ष पूर्व हजारीबाग जिला के ट्रेज़री में बतौर सहायक कोषागर के पद पर बहाल हुए थे। पिंटू रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार को अपने घर मधुकरपुर आया था। वहीं अपने ऊपर टोला घर पर सो रहा था। रात करीब ग्यारह, बारह बजे रात दो लोग छत होते हुए घर में शामिल हुए ओर गोली मार दी। आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे पिंटू कुमार साव के पिता सकुल साव की नींद खुली और बताया की दो लोगों को छत की ओर भागते देखा। मृतक पिंटू के पिता ने कहा कि एक दिन पहले जमीन मामला को लेकर पंचायत हुआ था उसके बाद हम लोग घर बना रहे थे जमीन विवाद को लेकर घटना होने की बात कही। मां बगल के कमरे में सोई थी। घटना की सूचना पाकर कसमार थाना पहुंंची। मामला को लेकर घटनास्थल पहुंचे कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला गोली मारकर हत्या का दिख रहा है इस मामले में दो-तीन बिंदु सामने आया है जिसको लेकर पुलिस जांच की जाएगी। तत्काल पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य बिंदुओं से जांच का प्रयास कर रही है। ज़ख्मी पिंटू को जरीडीह अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



