कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग के द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र बड़कागांव में समग्र शिक्षा अंतर्गत समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों हेतु जांच शिविर एवं सहायक उपकरण का आयोजन कन्या मध्य विद्यालय बड़कागांव में किया गया। शिविर में कुल 17 बच्चों को सहायक उपकरण दिया गया और सत्र 2025 -26 में कुल 25 दिव्यांग बच्चों का चयन किया गया ।
कार्यक्रम का शुरुआत कन्या मध्य विद्यालय बड़कागांव के प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड संसाधन केंद्र बड़कागांव के रिसोर्स शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, विश्वनाथ कुमार महतो ,रंजीत नाग ,शंभू शरण दास, चंचला कुमारी एवं दिव्यांग बच्चों के साथ अभिभावक भी उपस्थित हुए ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



