google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हजारीबाग जिला प्रशासन ने हटा दिया संजीवनी सेवा कुटीर

मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर । भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके इस हेतु संजीवनी सेवा कुटीर की स्थापना कुछ ही महीने पहले किया था । वहीं से और बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके इसके लिए आम जनता को मदद करने हेतु एक कुटीर की स्थापना की गई थी। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया था । जिला प्रशासन हजारीबाग ने इस कार्य को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में खोले जाने को लेकर अतिक्रमण करार दिया । और इसे हटाने के लिए कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने जेसीबी मशीन से हटा दिया। विधायक प्रदीप प्रसाद के समर्थक भी वहां मौजूद थे। बड़ी संख्या में पुलिस पर और जिला प्रशासन के पदाधिकारी इस कार्य को अंजाम दे रहे थे । इसी बीच विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जन सेवा की भावना से यह संजीवनी सेवा कुटीर की स्थापना की गई थी । सदर अस्पताल से हटाने के बाद इसे और मजबूती से संजीवनी सेवा कुटीर लगाकर जन सेवा करता रहूंगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)