google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में आवास दिवस कि बैठक संपन्न हुई

हजारीबाग। दिनांक 11 जून 2025, दिन बुधवार को हजारीबाग जिला के चुरचू प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत सचिवालय में ‘आवास दिवस’ का साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत मुखिया एवं जिला मुखिया संघ उपाध्यक्ष देवकी महतो ने की।

सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले इस बैठक में बहेरा पंचायत के कई आवास लाभुकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य आवास योजनाओं से जुड़े लाभुकों की समस्याओं का समाधान करना है।

बैठक के उपरांत मुखिया देवकी महतो ने बताया कि, “सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को उनका आवास ससमय मिले। इसी उद्देश्य से हर सप्ताह बुधवार को यह बैठक आयोजित की जाती है ताकि लाभुकों को हो रही कठिनाइयों का त्वरित समाधान हो सके।”

इस मौके पर मनरेगा के जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बीरसा टुडू, अजय मुर्मू, सुशीला देवी, ननकी देवी, बलकु कुम्हार, बिगनी देवी, चरकु महतो, राजू महतो, लालो मांझी समेत कई पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर आवास योजनाओं से संबंधित समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उसके समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

पंचायत सचिवालय में इस तरह की नियमित बैठक से लाभुकों में जागरूकता बढ़ रही है तथा योजनाओं के लाभ में तेजी आ रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)