गुलचंद महतो डाड़ी प्रखंड,
आज दिनांक 11/06/25 को नशे के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड मुख्यालय डाड़ी में प्रखण्ड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ लिया गया, साथ ही साथ प्रखण्ड सभागार में बैठक का आयोजन कर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमोदित कार्य योजना के अनुसार कार्यक्रम का संचालन करने, लोगों को जागरूक करने, घर-घर भ्रमण कर नशे के विरोध जन जागरण फैलाना, ग्रामीण हाट, बाजार, चौक चौराहा और भीड़ वाले स्थान पर जागरूकता अभियान चलाना, आंगनबाड़ी केन्द्रों के पोषक क्षेत्र में चौपाल का आयोजन करना आदि से संबंधित कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका और अन्य विभागों से संबंधित कर्मियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी कमलकांत वर्मा,डाड़ी, महिला पर्यवेक्षिका ड़ाड़ी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार,, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अंचल निरीक्षक अजीत तिवारी, प्रखंड एवं अंचल के अन्य सभी कर्मी के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका और ग्रामीण उपस्थित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



