google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हजारीबाग सदर अंचलाधिकारी ने बांटे वृद्ध आश्रम में चूड़ा दही तिलकुट

मिंटू कुमार दैनिक समाज जागरण हजारीबाग

सदर । सदर सी ओ मंयक भूषण हजारीबाग ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अपने सहयोगियों के साथ वृद्धाश्रम जाकर वृद्ध महिला पुरुषों के बीच चूड़ा, दही , तिलकुट का वितरण किया । इस अवसर पर अंचलाधिकारी सदर ने कहा मकर संक्रांति के अवसर पर दान – पुण्य करना चाहिए। दान पुण्य का बड़ा महत्व है ।

इस दिन तील, खिचड़ी, काली उड़द दाल, चावल, गर्म कपड़े और कंबल इत्यादि चीजों का दान करना शुभ माना जाता है । हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि को शुभ माना जाता है। वृद्धा आश्रम में यह काम करने से हमें सुकून मिला इनके साथ मिलकर खुशियां बांटी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)