नौएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली पर आयोजित किया कार्यक्रम, स्वच्छ एवं हरित दीपावली का दिया संदेश
नोएडा। दीपावली के अवसर पर नौएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 नवंबर 2026 को ग्राम गेझा स्थित प्राइमरी स्कूल में रंगोली एवं हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके साथ ही मिट्टी के सुंदर दीपक तैयार कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय कला और परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं हरित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



