google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर-43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से की कार्रवाई की मांग

*झाड़ियों, अंधेरे और बाउंड्री वॉल के अभाव से बढ़ी परेशानी, महिलाओं व बुजुर्गों में भय का माहौल**

**नोएडा।** सेक्टर-43 के सी-ब्लॉक स्थित कमर्शियल क्षेत्र और ग्रीन बेल्ट की बदहाल स्थिति स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में घनी झाड़ियां उग आई हैं। वहीं, बाउंड्री वॉल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से यहां असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। शाम होते ही इलाके में अंधेरा छा जाता है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने चोरी जैसी घटनाओं की भी शिकायत की है
 
इस संबंध में आरडब्ल्यूए सेक्टर-43 के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक सत्य प्रकाश और संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए की ओर से कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

दीपक शर्मा ने कहा कि सेक्टरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और क्षेत्र की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखना प्राधिकरण की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जनहित में मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।

आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से मांग की है कि ग्रीन बेल्ट और कमर्शियल क्षेत्र की तत्काल सफाई कराई जाए, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं, मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए तथा पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए। आरडब्ल्यूए का कहना है कि इन उपायों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और निवासियों को भयमुक्त वातावरण मिल सकेगा।

**समाज जागरण, नोएडा।**


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)