google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एचसीएल सूरदा माइन्स गेट जाम

दैनिक समाज जागरण
मोहम्मद कलीमुद्दीन,प्रखंड संवाददाता ,मुसाबनी
पूर्वी सिंहभूम (झारखंड),23जून 2023:-

एचसीएल सुरदा माइंस का सॉफ्ट 4 गेट में शुक्रवार सुबह को एमएमपीएल के ठेका मजदूरों ने काम देने की मांग पर गेट जाम कर दिया है। इसके कारण बाकी मजदूर ड्यूटी पर नहीं जा सके, माइंस पूरी तरह से बंद हो गय है । जाम करने वाले मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन द्वारा एक ही व्यक्ति को बार-बार ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है, जबकि बाकी मजदूरों को महीने में एक दिन भी नहीं बुलाया जा रहा है। इससे नाराज होकर मजदूरों ने आज गेट जाम कर दिया। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक गेट जाम रहेगा, फिलहाल अभी तक प्रबंधन की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं की गई है, मौके पर माझो हांसदा, रविंद्र माझी, कान्हु हांसदा आदि मजदूर उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)